दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को कला महोत्सव का आयोजन

पद्मश्री डॉ भारती बंधु एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता डॉ नितिश भारद्वाज देंगे अपनी कला की  प्रस्तुति 


नागपुर, 13 मार्च. आज से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा नागपुर परिसर में दो दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन  किया  जा रहा है. इस आयोजन मे गायन एवं नाट्य की प्रस्तुतियाँ होंगी. इस महोत्सव के उद्घाटन के लिए नागपुर की मा. महापौर श्रीमती नीता ठाकरे को आमंत्रित किया गया है.
 
आज संध्या छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ भारती बंधु द्वारा "कबीर गायन" की प्रस्तुति दी जाएगी. इन्हे इनकी अनूठी कबीर गायन शैली के लिए जाना जाता है.इन्होंने सूफी, कबीर और लोक संगीत को लोकप्रिय बनाया है.

महोत्सव की द्वितीय प्रस्तुति केंद्र द्वारा खजुराहो में आयोजित नाट्य कार्यशाला में निर्मित नाट्य "भरत मिलाप" की दी जाएगी. यह नाट्य बुंदेली भाषा में गढ़ा गया है. इस नाटक को तैयार करने मे 17 दिन लगे हैं. लोकेन्द्र त्रिवेदी व निशा त्रिवेदी के मार्गदर्शन मे निर्मित इस नाटक में अधिकतर इसमे सभी ग्रामीण एवं नवोदित रंगकर्मियों का समावेश है. 

वहीं कल शाम सुप्रसिध्द अभिनेता डॉ. नितीश भारद्वाज अभिनीत और अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखित —निर्देशित हिंदी महानाट्य “चक्रव्यूह” का मंचन होगा. यह नाटक महाकाव्य महाभारत के चक्रव्यूह के अध्याय को एक नए दृष्टिकोण से दिखाने की कोशिश है, जिसमे गहरे अर्थ और सबक को अधोरेखित कर मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा. 

मशहूर महाभारत टीवी सीरीज़ में श्री कृष्ण की अजरामर भूमिका निभाने वाले डॉ. नितीश भारद्वाज के अब तक, चक्रव्यूह के 150 से ज़्यादा सफल मंचन हो चुके हैं. कल वह इस महानाट्य मे फिर एक बार अपनी प्रस्तुति से दर्शको को मंत्रमुग्ध करेगे.

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक आस्था कार्लेकर ने सभी दर्शकों एवं कला प्रेमियों का आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव का आनंद लें. 

image : gemini ai (source- invitation card of program)

न्यूज़ सोर्स : sczcc press release