ग्लोबल पॉजिटिव संकेतों का असर, सेंसेक्स और निफ्टी ने की मजबूत शुरुआत
व्यापार: शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आयात शुल्क के मुद्दे पर जारी वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.29 अंक की बढ़त के साथ 82,266 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 78 अंकों की तेजी के साथ 25,223 के स्तर तक आ गया।
शुरुआती कारोबार के दौरान अधिकतर सेक्टर्स हरे निशान पर दिखे। खासकर निफ्टी के रियलटी सेक्टर के शेयर्स, जो कि 0.68 प्रतिशत तक बढ़े। इसके अलावा पीएसयू बैंक, वित्तीय सेवा, एफएमसीजी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयर भी बढ़त में दिखे। आईटी और फार्मा में भी तेजी रही।
दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की गिरावट रही।
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
मोगा में शाह की रैली में 1.58 लाख की भीड़, 15 किमी लंबा जाम, पंजाब में ठहराव
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति