यूपी में भीषण गर्मी का कहर, लू का अलर्ट जारी
लखनऊ/बांदा। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दिनों 13 और 14 मई को राज्य के कई हिस्सों में आई तेज आंधी और चक्रवाती हवाओं के कारण भारी नुकसान देखने को मिला। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली के पोल उखड़ने से बिजली व्यवस्था और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं दूसरी तरफ, बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में भीषण तपिश और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
शनिवार के लिए इन 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आठ जिलों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी दिनों में यह भीषण गर्मी और तपिश रफ्तार पकड़ते हुए राज्य के मध्य इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लेगी। शुक्रवार को बांदा जिला 43.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी तीखी धूप और गर्मी का दौर जारी रहा।
18 और 19 मई के लिए भीषण गर्मी का 'ऑरेंज अलर्ट'
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के वायुमंडल में कोई भी मजबूत वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) एक्टिव नहीं है। इस वजह से आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। तेज धूप (रेडिएशन) के कारण अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 18 और 19 मई को कई इलाकों के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म जिलों की सूची:
-
बांदा: 43.6°C
-
उरई: 43.0°C
-
झांसी: 42.8°C
-
प्रयागराज: 42.8°C
-
आगरा: 41.8°C
राशिफल 26 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन
देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान
12 साल की उपलब्धियां गिनाएगी BJP, 5 जून से विशेष अभियान का ऐलान
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज
मनरेगा से बदली खेती की तस्वीर : खैराडीह में पक्की सिंचाई नाली बनी किसानों की जीवनरेखा
राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव