इंटीग्रीमेडिकल में 20 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करेगी एसआईआई
नई दिल्ली । टीका बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने इंटीग्रीमेडिकल में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। एसआईआई ने कहा कि इंटीग्रीमेडिकल ने एक अमेरिकी पेटेंट इंजेक्शन सिस्टम (एन-एफआईएस) विकसित किया है जिसमें टीका लगाने के लिए सुई की जरूरत नहीं होती। कंपनी ने हालांकि लेन-देन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। एसआईआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इंटीग्रीमेडिकल का एन-एफआईएस दवा वितरण में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। हम बिना सुई के टीका लगाने का लक्ष्य रखते हैं। हमारा मानना है कि यह संभावित रूप से हमारे टीके लगाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है, जिससे यह प्रक्रिया रोगियों तथा स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के लिए अधिक सरल होगी। अधिकारी ने कहा कि यह निवेश हमारी सुई-मुक्त टीका प्रणाली प्रौद्योगिकी की क्षमता और दवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता का प्रमाण है। टीका निर्माण तथा वैश्विक वितरण में एसआईआई की विशेषज्ञता अमूल्य होगी क्योंकि हम अपनी प्रौद्योगिकी को दुनिया भर के मरीजों के लिए अधिक सरल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं