चांदी कारीगर का सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या
आगरा। यूपी की पर्यटन नगरी आगरा के एत्माद्दौला थाने से 50 गज की दूरी पर नर्सरी में चांदी कारीगर सोबरन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह मूल रूप से हाथरस के सहपऊ के रहने वाले थे। सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सुबह नर्सरी के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला थाने के पास अशोक कुशवाह की शिव शक्ति नर्सरी, उनके भाई सुभाष कुशवाह की हरिओम के नाम से नर्सरी है। दोनों नर्सरी के बीच संकरा रास्ता है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे चौकीदार भगवान सिंह ने रास्ते में लहूलुहान शव पड़ा देखा। चेहरा और सिर कुचला था। पास ही मोबाइल भी पड़ा था। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची। मृतक के मोबाइल से परिजन से बातचीत हुई। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सोबरन सिंह (43) निवासी सीता नगर, एत्माद्दौला के रूप में की गई।
सोबरन के कपड़ों में कीचड़ लगा था। नर्सरी में पैरों के निशान थे। आशंका है कि जान बचाने के लिए सोबरन नाले में कूदा था। वहां से निकालने के बाद उसकी हत्या की गई। शनिवार दोपहर गांव लोधई, सहपऊ हाथरस से सोबरन की पत्नी सीमा व परिजन आगरा पहुंचे। सीमा ने बताया पति नमक की मंडी में एक कारखाने में चांदी की पायल बनाते थे। करीब 20 साल से सीता नगर में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहे थे। दो वर्ष पहले गांव में अपना मकान बनने के बाद वह तीनों बच्चों को लेकर वहां चली गई। सोबरन अकेले रह रहे थे। पत्नी ने बताया कि किसी से रंजिश नहीं थी। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के फु
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी