स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने अहलूवालिया को दिया 581 करोड़ का ठेका
नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना के लिए अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 581 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि परियोजना स्मार्टवर्ल्ड द एडिशन गुरुग्राम के सेक्टर 66 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित है। इसके साथ कंपनी लक्जरी आवासीय खंड में प्रवेश कर रही है। इस परियोजना से 6,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम स्थित स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स की स्थापना 2021 में की गई थी। बयान के अनुसार 30 लाख वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र और 10 एकड़ में फैली इस परियोजना में करीब 900 अपार्टमेंट होंगे। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) ने निर्माण उद्योग में एक मिसाल कायम की है। हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता और गुणवत्ता को लेकर प्रतिबद्धता इस परियोजना की सफलता सुनिश्चित करेगी। कंपनी गुरुग्राम में कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल
डोंगरगढ़ में सिलेंडर संकट, नवरात्र से पहले होटल कारोबार पर खतरा
पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरा टीम इंडिया का पूर्व स्टार, भारतीय जनता पार्टी ने दिया टिकट
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
विदेश मंत्री ने FTA को बताया रिश्तों में नई दिशा