16 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार...
रायपुर। 16 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ आरोपी बृन्दावन नूरनाका की गिरफ्तारी हुई है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेल्वे स्टेशन पार्किंग नम्बर 07 रेल्वे टिकट काउंटर के पीछे, थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति जो सिर पर छोटे-छोटे बाल तथा दाढी रखा है, पिंक काले रंग का फुल टीशर्ट तथा काला पैन्ट पहना है तथा अपने पास एक हरा रंग का एक कत्था रंग का बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अपने पास रखा है तथा बिक्री करने के फिराक में है। जिस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ से अपना नाम बृन्दावन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका उम्र 32 वर्ष साकिन सिकवन्द थाना बिसमकटक जिला रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा जिला रायगढा उडिसा का होना बताया। उनके पास रखे दो बैग के अंदर की तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजा होना पाया गया। आरोपी बृन्दावन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका उम्र 32 वर्ष साकिन सिकवन्द थाना बिसमकटक जिला रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा जिला रायगढा उडिसा के कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम गांजा किमती 2,60,000/- रूपये एवम नगद 1000/- रूपये एवं एक पुराना मोबाईल जुमला किमती 2,63,000/- रूपये जप्त कर आरेापी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध.क्र. 370/2024 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव