साइबर अपराध के खिलाफ सितारे भी सतर्क, आयुष्मान खुराना की जागरूकता मुहिम
बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना अब साइबर सुरक्षा के खिलाफ जागरूता फैलाएंगे. एक्टर इस मुहिम के लिए मुंबई पुलिस से जुड़े हैं. इसे लेकर मुंबई पुलिस नेअपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है.
साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे आयुष्मान
मुंबई पुलिस द्वारा शेयर की गई वीडियो में आयुष्मान खुराना कहते दिख रहे हैं कि आज के दौर में साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो गई है और वह संभावित ऑनलाइन अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मुंबई पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे.
इसके साथ लिखा है, 'धोखेबाज लोग धोखाधड़ी को सपनों की नौकरी के रूप में पेश कर रहे हैं- झांसे में न आएं! बड़ी कमाई, बिना मेहनत? यह खतरे का पहला सूचक है. स्मार्ट बनें. सुरक्षित रहें. बहुत देर होने से पहले 1930 पर कॉल करें.” आयुष्मान खुराना ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि लोग सतर्क और शिक्षित रहें.
मुंबई पुलिस से जुड़ना गर्व की बात
आयुष्मान ने विडियो में आगे बताया कि आज के समय में साइबर सुरक्षा का बहुत महत्व है, क्योंकि ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं और यह बहुत जरूरी है कि हम सतर्क और शिक्षित रहें. आप किसी भी ठग के झांसे में आने से पहले दो बार सोचें. लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए मुंबई पुलिस के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए गर्व की बात है. ये हेल्पलाइन और पब्लिक सिक्योरिटी अनाउंसमेंट लोगों को साइबर क्राइम से बचाने की दिशा में शानदार पहल है.
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल, PCC ने तुरंत किया खारिज
Mumbai Indians के साथ 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी खास बधाई
रवि बिश्नोई ने किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली के खिलाफ 1089 दिन बाद हुआ ऐसा
ईरान पर ट्रंप का तीखा बयान, शांति वार्ता से पहले दी सख्त चेतावनी
अरुण साव का ममता सरकार पर हमला, बोले- घुसपैठियों को मिल रहा संरक्षण
संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई लंबी बातचीत