बालीवुड पार्टियों में नहीं जाते सनी देओल
मुंबई । बालीवुड एक्टर सनी देओल ने खुलासा किया कि, मैं बालीवुड पार्टियों में नहीं जाता हूं इसलिए लोग मुझे घमंडी समझतें हैं। उन्होने कहा कि मुझे लोगों से मिलना पसंद है। मैं जब भी बाहर जाता हूं तो मैं अपने फैंस और लोगों से मिलता हूं। ये बहुत प्यारा होता है। मैं जल्दी उठने वाला इंसान हूं। तो इसीलिए मैं वो इंसान नहीं हूं जो पार्टीज में जाता है। शुरू में मैं बहुत कम कहीं जाता था तो लोगों को लगता था कि मैं घमंडी हूं। लेकिन फिर उन्हें धीरे-धीरे समझ आ गया कि ये शर्माता है। आना नहीं चाहता है। ये ड्रिंक नहीं करता है। वो ऐसा नहीं करना चाहता तो नहीं आता। जब वे ये समझ गए तो फिर मुझे इन्विटेशन बंद हो गए, क्योंकि उन्हें पता है कि ये नहीं आने वाला।इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि फिल्म रिलीज के दौरान होने वाले प्रमोशनल इवेंट्स भी उन्हें पसंद नहीं हैं। गदर 2 की बात करें तो ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। पहले पार्ट गदर- एक प्रेम कथा में सनी देओल ने एक ट्रक ड्राइवर का रोल प्ले किया था। फिल्म का बैकग्राउंड 1947 में बंटवारे के बाद का था। वहीं, गदर 2 में सनी देओल पाकिस्तान में फंसे अपने बेटे यानी उत्कर्ष शर्मा को लेने पाकिस्तान जाते हैं। बता दें कि गदर 2 की शानदार सफलता के बाद सनी देओल फिर से इस साल चर्चा में रहें। साथ ही फिल्मी पार्टियों में नहीं जाने वाले सनी देओल अपने इस नेचर के कारण भी कभी सुर्खियों में आ जाते हैं। वो कहते हैं कि इस कारण कई लोग पहले गलत समझ लेते थे, फिर समझ गए कि ये नहीं आने वाला और इन्विटेशन बंद हो गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि