सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर हुआ रोशन
रायपुर : ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर के गंगापुर निवासी अनुप कुमार कोचेटा ने अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कर इसका लाभ लिया है। परिणामस्वरूप उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।
अनुप ने बताया कि उनके घर की औसत मासिक खपत लगभग 300 यूनिट थी। योजना का लाभ लेने के उपरांत मात्र 22 दिनों में ही सोलर रूफटॉप से 300 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इससे उनका बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2 लाख 5 हजार रुपये आई है। इस पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये की सब्सिडी तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता प्राप्त होगी। शेष राशि हेतु उन्होंने 6.5 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से ऋण लिया है, जिसकी अदायगी आसान किस्तों में होगी।
अनुप ने कहा कि यह योजना अत्यंत लाभकारी है। पूर्व में प्रत्येक माह बिजली बिल का बोझ रहता था, किंतु अब यह पूरी तरह समाप्त हो गया है। बैंक की आसान किस्तों से ऋण चुकाना भी सरल है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से न केवल उनके घर में उजाला हुआ है बल्कि भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। इस योजना से देश में बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत के साथ-साथ मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ