सूर्यकुमार का मजेदार जवाब वायरल, मांजरेकर की टिप्पणी पर छिड़ी हंसी
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर जोरदार शुरुआत की। मुकाबला इतना एकतरफा रहा कि दोनों पारियों में मिलाकर केवल 106 गेंदें फेंकी गईं और मैच दो घंटे से भी कम समय में समाप्त हो गया। हालांकि, मैच के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर चुटकी ली, लेकिन भारतीय कप्तान ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे सुन कमेंटेटर हंस पड़े।
कुलदीप और दुबे की घातक गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यूएई को 13.1 ओवर में 57 रन पर समेट दिया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी अहम योगदान दिया।
मांजरेकर का मजाक
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान संजय मांजरेकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से मजाक करते हुए कहा, 'यह तो अविश्वसनीय जीत थी। भारत का दबदबा साफ दिखा। मुझे तो यह सोचकर हैरानी हो रही है कि आपको पूरी मैच फीस मिलेगी भी या नहीं।' इस पर सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए बोले, 'इस बारे में बाद में बात करेंगे।'
सूर्यकुमार ने कहा, 'लेकिन हां, खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार और अनुशासित था। हमने ऊर्जा और सही रवैया मांगा था और टीम ने वही दिखाया।' सूर्यकुमार ने आगे कहा, 'हम देखना चाहते थे कि विकेट कैसा खेल रहा है। दूसरी पारी में भी वही हालात रहे। हाल ही में बहुत से खिलाड़ी यहां चैंपियंस ट्रॉफी खेलकर गए थे। पिच धीमी थी और स्पिनरों की अहम भूमिका रही। यहां मौसम बहुत गर्म है, लेकिन कुलदीप ने कमाल किया और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने उनका अच्छा साथ दिया।'
अभिषेक शर्मा की तारीफ
सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'अभिषेक इस समय विश्व के नंबर-एक बल्लेबाज हैं और यह उन्होंने साबित भी किया है। वह हर बार शुरुआत से ही पारी का टोन सेट कर देते हैं। चाहे लक्ष्य 200 का हो या 50 का, उनका खेल लाजवाब है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं।'
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह