टैंकर ने कार को रौंदा, एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की मौत
मुरादाबाद। सोमवार सुबह आठ बजे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर डोमघर गांव के पास हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनों शवों को कार काट कर निकल गया है।
मुरादाबाद में एक्सिस बैंक के प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव अपने साथी अमित राणा और दिव्यांशु के साथ कार से चंदौसी की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे डोमघर गांव और बिस्किट फैक्ट्री के बीच बंदर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कार काटकर निकाले शव
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंदरकी संजय कुमार पांचाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कार काटकर मुश्किल बाहर निकाला है। हादसे के कारण मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रहे हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया है।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान