अमेठी में सरकारी जमीन खाली कराने गई टीम को दौड़ाया, SDM के सामने हिंसा
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बुधवार को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम पर भूमाफिया ने हमला कर नायब तहसीलदार सहित टीम के कई सदस्यों को घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, अवैध कब्जा करने वालों के घरों की महिलाओं और पुरुषों ने राजस्व टीम पर हमलाकर दिया. शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, माफिया ने रास्ते पर टिन शेड रखकर कब्जा कर लिया था, जिसकी बार-बार शिकायत मिलने के बाद मौके पर राजस्व टीम पहुंची थी.
अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि गौरीगंज तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के माधवपुर गांव के निवासी भोलानाथ सिंह ने अपने खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिन शेड रखकर रास्ता रोकने और अवैध कब्जे की शिकायत की थी. कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण ना हटने पर उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी राजस्व टीम को लेकर खुद मौके पर पहुंची थीं.
रास्ते पर किया था कब्जा
उन्होंने बताया कि राजस्व टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, अवैध कब्जेदारों के घर की महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर पथराव किया और धक्का-मुक्की भी की. उप जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे ईंट लगाकर रास्ता रोक दिया और उन्हें गाड़ी से जबरन नीचे उतार लिया. इस दौरान राजस्व की टीम खुद को मौके से बचाने में कामयाब रही. महिलाओं और पुरुषों को उग्र होता देख पुलिस को जानकारी दी गई. वहीं इस घटना में शिकायत कर्ता भी घायल हो गया.
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि दबंगों के हमले में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, लेखपाल सिराज सहित राजस्व टीम के कई सदस्यों को चोटें आईं. वहीं, शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह भी घायल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत मेंलियागयाहै. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल