इंदौर-रायपुर विमान में तकनीकी अलर्ट, तत्काल लिया गया लैंडिंग का फैसला
इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फाॅल्स अलार्म के संकेत आने लगे।
इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।
इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट ने बुधवार सुबह साढ़े छह बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी खराबी आई। विमान आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका था, लेकिन पायलेट ने जोखिम उठाने के बजाए फिर इंदौर विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को यात्रियों के सामने वापस इंदौर लाने की घोषणा कर दी।
सुबह 7.15 बजे इंदौर में विमान की लैंडिगं की गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी घबराए हुए रहे। कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की। अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस विमानों की तकनीकी खामी को लेकर ज्यादा सजग है।
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’