तेलंगाना : आइईडी के फटने से ग्रामीण की मौत
तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक वन क्षेत्र में सोमवार को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के द्वारा लगाए गए आइईडी के फटने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, जिले के वजीदु मंडल के कोंगल गांव के पास व्यक्ति का पैर आइईडी पर पड़ गया। उसमें विस्फोट होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब ग्रामीण, उसका बेटा और तीन अन्य लोग पास के जंगल में लकड़ी एकत्र करने के लिए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, माओवादी लोगों के आने-जाने के रास्ते पर अक्सर आइईडी लगा रहे हैं, जिससे अपनी उपस्थिति का एहसास करा सकें। पुलिस ने बताया कि 30 मई को इसी तरह के विस्फोट में एक अन्य ग्रामीण के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी।
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
सोनिया गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही, गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची की मौत
NDPS मामले में सात साल बाद मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी