शानदार हुई फिल्म ‘मैदान’ की शुरुआत, जानें- कलेक्शन
अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से क्लैश भी करना पड़ा. हालांकि ‘मैदान’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘मैदान’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
‘मैदान’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन की ‘मैदान’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. तमाम सेलेब्स और दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. फेमस राइटर जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म में अजय देवगन की दमदार एक्टिंग की जमकर सराहना की है और इसे 'मस्ट वॉच' कहा है. इसी के साथ ‘मैदान’ की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं.
‘मैदान’ नहीं तोड पाई 'शैतान' का रिकॉर्ड
अजय देवगन की ‘मैदान’ की ओपनिंग बेशक अच्छी रही है लेकिन ये फिल्म एक्टर की पिछली हिट फिल्म ‘शैतान’ का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है. दरअसल ‘मैदान’ ने रिलीज के पहले दिन 7.10 करोड़ से ओपनिंग की है जबकि ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘मैदान’ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से भी पिछल गई है. बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं मेकर्स को वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है.
‘मैदान’ स्टार कास्ट
अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘मैदान’ देश के बेहद पॉपुलर कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है. उन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया था और भारत को बहुत गौरव कराया था. फिल्म में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है. फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष ने भी अहम रोल प्ले किया है.. फिल्म में ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने म्यूजिक कंपोज किया है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित