हाथरस।  ब्रज के प्रसिद्ध व  ऐतिहासिक 113 वें प्रथम प्रांतीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज  महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय पं. रामवीर उपाध्याय की स्मृति में समर्पित विशाल लाफ्टर शो में आज  15 सितंबर की रात्रि को 9 बजे से मेला पंडाल में हंसी ठहाकों के साथ डांस एवं मस्ती का तड़का लगेगा और बॉलीवुड एवं हरियाणवी कलाकारों द्वारा म्यूजिकल नाइट विशाल लाफ्टर शो में धूम मचाई जाएगी। इस बार लाफ्टर शो ऐतिहासिक होने जा रहा है। आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।कार्यक्रम के संयोजक विकास भारद्वाज, स्वागताध्यक्ष सुधीर पचौरी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने बताया कि विशाल लाफ्टर शो में बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री एवं कलियों का चमन जब बनता है की स्टार मेघना नायडू एवं हाय रे तू छाती ते लागे रहियो ताबीज बना लूं तने की स्टार सिंगर शिवा चौधरी  तथा सिंगर व एंकर वर्षा शर्मा अपने डांस एवं अदाओं का जलवा बिखेर कर धूम मचायेगीं।उन्होंने बताया कि विशाल लाफ्टर शो में मिमिक्री करने वाले लाफ्टर दीपक सैनी, लाफ्टर वीएस अलबेला मध्य प्रदेश, लाफ्टर राजीव चौधरी जयपुर तथा पंकज मस्ताना अपने चुटकुलों के माध्यम से हाथरस की जनता को गुदगुदाकर हंसी के ठहाके लगवाएंगे।जबकि बॉलीवुड कलाकारों के साथ डांस परफॉर्म करने वाला दिल्ली का डांस ग्रुप अपने डांस से धमाल मचाएगा।