फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया भर में न जाने कितने ही जोड़े इस सप्ताह में अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोग वैलेंटाइन सप्ताह में शादियां भी करते हैं। तो, प्यार और इजहार के इस मौसम में आइए आज आपको बॉलीवुड के उन सितारों की प्रेम कहानियों से रूबरू करवाते हैं, जिनके प्यार की कहानी की शुरुआत उनके फिल्म के सेट से हुई थी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का है। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया को प्रपोज भी किया था। आलिया ने खुद इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' में किया था। कई साल तक डेट करने के बाद 2022 में दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध गए।
करीना कपूर और सैफ अली खान
बॉलीवुड में पावर कपल के नाम से मशहूर सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी की शुरुआत भी एक फिल्म के सेट से ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ फिल्म 'टशन' के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।
अजय देवगन और काजोल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। फिल्म 'हलचल' के सेट पर वे और अजय देवगन एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज वे एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत भी एक फिल्म के सेट से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के नजदीक आए थे। बाद में दोनों साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे।
छतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
पीएम मोदी के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज, गहलोत ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट और पंचायत चुनाव को बनाया मुद्दा
अमेरिकी टैरिफ दर में भारत को बड़ी राहत, 18 से घटकर अब 10 प्रतिशत हुआ टैरिफ
बिना अनुमति बदला गया कॉरिडोर, महानगर मेट्रो स्टेशन हुआ बाहर
‘ये मैं नहीं हूं’, व्हाट्सएप पर आयशा खान के नाम से चल रहा फ्रॉड; अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई; की ये अपील
बेहद फूडी हैं प्रभास; मुंबई में शूटिंग के दौरान निर्देशक के लिए चेन्नई से मंगाया था खाना; दिलचस्प है किस्सा