दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, जिसमें छिपी है एक अनजानी दुनिया
‘हैंग सोन डूंग’ गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती है. यह वियतनाम और लाओस सीमा के पास ‘फॉन्ग न्हा-के बांग’ नेशनल पार्क में स्थित है. हैंग सॉन डूंग नाम का मतलब वियतनामी भाषा में ‘डूंग गांव के पीछे पहाड़ की गुफा’ होता है. वियतनाम के गांव डूंग के नाम पर इसका नाम रखा गया है. वियतनाम की इस अद्भुत गुफा के द्वार की खोज सबसे पहले 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक किसान ने की थी, लेकिन उसे इसका महत्व न पता होने के कारण वह इसे भूल जाता है. इसके बाद 2009 में ब्रिटिश गुफा अनुसंधान संघ के दो सदस्यों ने मिलकर फिर से इस जगह का पता लगाया.
इस गुफा में ऊंचे स्टैलेग्माइट्स (गुफा में जमीन से ऊपर की ओर बनने वाले चुनें के खंभे) हैं. जिसकी ऊंचाई 80 मीटर तक है. इसके अलावा यहां गुफा मोती भी बनते हैं. यह सामान्यतः छोटे आकार में होते हैं, लेकिन यहां पाए गए गुफा मोती आकार में बहुत बड़े हैं. इस गुफा की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है, वहीं इसकी चौड़ाई 150 मीटर है और इसकी ऊंचाई 200 मीटर है. इसका आकार इतना बड़ा है कि इसमें एक शहर का हिस्सा समा सकता है. यह गुफा इतनी अनोखी है कि इसके अंदर बारिश होती है. इसके अलावा इस गुफा के भीतर जंगल और नदी भी पाई गई हैं. गुफा के अंदर अधिक मात्रा में नमी पाए जाने के कारण इसने अपनी खुद की एक अलग वायुमंडल बना ली है.
इस गुफा को पर्यटन के उद्देश्य से 2013 में वियतनाम सरकार ने लोगों के लिए खोला है. लेकिन इसके अंदर जाने की अनुमति केवल कुछ ही पर्यटकों को मिलती है. इस गुफा के एडवेंचर के लिए पर्यटकों को चार दिन का समय लगता है. ऑक्सालिस एडवेंचर नाम की कंपनी इस पूरे सफर की अनुमति से लेकर पर्यटकों को गुफा में घुमाकर वापस लाने की जिम्मेदारी संभालती है. सॉन डूंग गुफा दुनीया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफाओं में से एक है. गुफा कि विशालता, प्राकृतिक सुंदरता के साथ -साथ इसके अंदर मौजूद जंगल और नदी इसे दुनिया में सबसे अनेखा खास बनाता हैं. यह प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है जो किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती है.
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर