चीन में विधवा वर्ष होने के कारण नहीं होंगी शादियां
बीजिंग। चीन में 10 फरवरी से ड्रैगन वर्ष की शुरुआत हो रही है।चीन की मान्यता में इसे विधवा वर्ष कहा जाता है। मान्यता है, कि इस साल में जिनकी शादियां होती हैं। उनके पति जल्दी मर जाते हैं।जिसके कारण लोग ड्रैगन वर्ष में शादी करने से डरते हैं।
चीन में कम्युनिस्ट सरकार है। यह मान्यता सदियों से चली आ रही है।चीन में पहले ही विवाह कम हो रहे हैं।ड्रैगन वर्ष में यदि शादियां अंधविश्वास के कारण नहीं होंगी। तो जनसंख्या को लेकर सरकार की चिंता और भी बढ़ रही है।
चीन के नागरिक मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया है। चीन की सरकार अंधविश्वास मिटाने के लिए सतत प्रयास कर रही है।आम जनता को बताया जा रहा है, कि ड्रैगन वर्ष में विवाह करने पर पति की मौत हो सकती है,यह केवल अंधविश्वास है। इस वैज्ञानिक युग में यह अंधविश्वास साबित हो चुका है।
चीन में बुजुर्गों की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं में विवाह करने की संख्या तेजी के साथ घटी है। युवाओं और बच्चों की संख्या लगातार घटती जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवाओं में शादी करने की कोई रुचि नहीं है। पिछले 10 साल से चीन में विवाह कम हो रहे हैं। चीन की सरकार विवाह करने और बच्चे पैदा करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित कर रही है। 2022 में चीन में पहली बार 1000 लोगों पर केवल 6।77 फ़ीसदी बच्चे पैदा हुए हैं। जिसके कारण चीन की जनसंख्या लगातार घटती जा रही है। इसका प्रभाव अब चीन की अर्थव्यवस्था में भी पड़ने लगा है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी