एशिया कप छोड़कर विदेश पहुंच गया भारत का ये स्टार खिलाड़ी
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज यानी 17 सितंबर को खेला जाना है. इस बीच भारतीय टीम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम का स्टार बल्लेबाज फाइनल मैच से पहले विदेश पहुंच गया है.
कोलंबो में ट्रॉफी के लिए भिड़ंत
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमें एशिया कप ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है. यदि खेल 17 सितंबर को पूरा नहीं हो सका तो फिर इसे रिजर्व डे यानी 18 सितंबर को पूरा किया जा सकता है. भारत ने सुपर-4 में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई. वहीं, दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.
फाइनल से पहले लौटे
इस बीच अपडेट है कि भारत का एक खिलाड़ी विदेश पहुंचा है. जिस स्टार खिलाड़ी का जिक्र हो रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं. संजू सैमसन एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले शारजाह चले गए हैं. वह ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम के साथ श्रीलंका गए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के फिट होने के बाद टीम से जुड़ने के चलते संजू को लौटना पड़ा. संजू को टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका.
टीम ने शेयर की तस्वीर
संजू सैमसन की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. संजू शारजाह पहुंचे हुए हैं, राजस्थान रॉयल्स टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा है- जहां भी वह जाते हैं.. इसके बाद इमोजी में 'फायर' बनाया है.
एशियन गेम्स टीम में भी नहीं मिला मौका
संजू सैमसन को एशिया कप में तो मैच खेलने का मौका मिल नहीं पाया, उन्हें एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी जगह नहीं मिली. चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास है. वहीं, विकेटकीपर के तौर पर जीतेश शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है.
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज