राधा फाउंडेशन का तीन दिनी ज्योतिष सम्मेलन
बिलासपुर। राधा फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 29 अगस्त से लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान नृत्य-संगीत, भजन, प्रवचन समेत अन्य कार्यक्रम भी होंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को राधा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता सिंह व संरक्षक प्रताप रंजन वर्मा ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय सम्मलेन में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भक्त अपनी परेशानियों को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। सम्मेलन में शहर समेत अन्य जिलों के कलाकार नृत्य-संगीत व भजन की प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन में प्रवचन भी होंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है। घटना क्यों होगी यह ग्रह-नक्षत्र बताते हैं और घटना कब होगी यह महादशा से तय होता है। ज्योतिष की विश्वसनीयता के सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्योतिष कहीं गलत नहीं है, उसकी गणना करने वाले की समझ की कमी है। फाउंडेशन के सचिव कृष्णा शर्मा ने बताया कि राधा फाउंडेशन पिछले दस साल से समाजसेवा कर रहा है। संस्था मुख्य रूप से निर्धन व असहाय महिलाओं के कल्याण के लिए काम करता है। संस्था ने निर्धन परिवार के कन्याओं का विवाह करवाया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कड़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं समय समय पर जरूरतमंदों को निशुल्क मशीन वितरित की जाती है। इसके अलावा संस्था योग व ध्यान प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करती है। नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाता है।
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार
सेबी का नया सर्कुलर: क्या म्यूचुअल फंड योजनाओं की संरचना, नामकरण और पारदर्शिता में होगा बड़ा बदलाव? आइए समझें
Chhattisgarh के इस गांव में 150 साल से नहीं मनाई जाती होली