बिजली की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में इन दिनों 78 हाथी दो दलों में विचरण कर रहा है।
बीती रात चुह्कीमार जंगल में बिछे 11केवी लाइन के तार टूट जाने से उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई, जिसमें एक शावक भी शामिल होने की बात कही जा रही है। एक साथ जंगल में तीन हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही साथ इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी भी मौके के लिए रवाना हुए।
छिंदवाड़ा: पीएम श्री स्कूल में आधे भी नहीं हुए पास, उर्दू मेन बोर्ड स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत
घर से गायब हुई बेटी अब प्रेग्नेंट, हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में खुलासा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार