कनाडा में भारतीय मूल के तीन लोग गिरफ्तार
ओटाया। कनाडा में भारतीय मूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर 133 करोड़ रुपए की ड्रग्स की तस्करी का आरोप है। ये लोग मैक्सिको से ड्रग्स खरीदते थे और कनाडा, अमेरिका तक पहुंचाते थे।
कनाडा की पुलिस और अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ड्रग तस्करों के पकडऩे के लिए डेड हैंड ऑपरेशन चला रही हैं। इसके तहत 2 जनवरी को कनाडा में आयुष शर्मा, गुरअमृत सिद्धू और सुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया। अब इन्हें अमेरिका प्रत्यापित किया जाएगा। जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ड्रग्स की तस्करी से जुड़े तीन देशों के लोग
इस मामले की जानकारी देते हुए अमेरिकी वकील मार्टिन एस्ट्राडा ने कहा- गिरफ्तार किए गए सभी लोग ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट से जुड़े हैं। ये मैक्सिको के डीलर से ड्रग खरीदते थे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बैठे डिस्ट्रब्यूटर और ब्रोकर इसे कनाडाई ट्रक ड्राइवर्स तक पहुंचाते थे। इस तरह मैक्सिको की ड्रग्स कनाडा और अमेरिका में बेची जा रही थी। 25 साल का आयुष और 29 साल का सुभम कनाडा में ट्रक ड्राइवर थे। ये मैक्सिको से अमेरिका के रास्ते आने वाली ड्रग्स कनाडा में बेचते थे। वहीं 60 साल का गुरअमृत मैक्सिको से ड्रग्स खरीदता था। ड्रग्स का पूरा ट्रांसपोर्टेशन गुरअमृत की देखरेख में होता था। उसे किंग के नाम से जाना जाता था।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी