तीन लोगों की हत्या करने वाली बाघिन ट्रेंकुलाइज, 11 घंटे की घेराबंदी के बाद पकड़ी गई
पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत स्थित न्यूरिया क्षेत्र में तीन इंसानों का मारने वाली बाघिन आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे की कैद में आ गई। गुरुवार सुबह सात बजे डंडिया गांव में चहलकदमी देखे जाने के बाद वन विभाग के अफसरों के नेतृत्व में टीम ने उसकी घेराबंदी की थी। 11 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बाघिन को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। रेस्क्यू वाहन से बाघिन को पीटीआर मुख्यालय लाया गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से बाहर निकली बाघिन का नौ जून से आतंक था। नौ जून को खेत पर गन्ने की फसल में सिंचाई कर रहे मेवातपुर निवासी किसान मुकेश को मारने के बाद से बाघिन न्यूरिया क्षेत्र के 15 गांवों में घूम रही थी। 17 जुलाई को दो घंटे के अंतराल में बाघिन ने तीन इंसानों पर हमला किया था। इसमें मंडरिया गांव निवासी कृष्णा देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद आला अफसरों के निर्देश के बाद हमलावर बाघिन को पकड़ने के प्रयास तेज किए गए थे। शासन तक मामला पहुंचने के बाद वन विभाग के आला अफसरों ने भी क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति को संभाला। वन विभाग की 20 से अधिक टीमों को क्षेत्र के करीब 10 गांवों में लगाया गया, लेकिन सात दिनों से बाघिन विभाग के हाथ नहीं आ पा रही थी।
इधर गुरुवार सुबह डंडिया गांव के खेतों में बाघिन की एक ग्रामीण ने चहलकदमी देखी थी। इसके बाद वन संरक्षक बरेली पीपी सिंह, फील्ड डायरेक्टर, डीएफओ भरत कुमार डीके, मनीष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट डॉ. नासिर व डॉ दक्ष गंगवार भी मौके पर पहुंचे। ड्रोन से बाघिन की लोकेशन ट्रेस कर बाघिन की घेराबंदी की गई। 11 घंटे तक टीमें उसपर नजर बनाए रहीं। शाम साढे़ छह बजे गन्ने के खेत में छिपी बाघिन को डॉट मारकर बेहोश किया गया। इसके बाद पिंजरे में लादने के बाद बाघिन को रेस्क्यू वाहन में पीटीआर मुख्यालय लाया गया। जहां अफसरों के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बाघिन की निगरानी शुरू की है। वन अफसरों के अनुसार बाघिन को सफलता पूर्वक बेहोश कर पकड़ा गया है।
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Bharatiya Janata Party vs Indian National Congress: सियासत में नया घमासान
Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
Himachal Pradesh में IPS अदिति सिंह पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन