दर्दनाक हादसा: केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत
पलक्कड़। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जा रही केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा शोरानूर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां केरल एक्सप्रेस से टकराने के बाद तमिलनाडु की दो महिलाओं समेत चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। ट्रेन ने दोपहर करीब 3.05 बजे इन कर्मचारियों को उस समय टक्कर मारी, जब ये कर्मचारी शोरानूर पुल के पास रेलवे ट्रैक से कचरा साफ कर रहे थे। रेलवे द्वारा सफाई कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारी टक्कर के कारण ट्रैक से नीचे गिर गए। इलाके से तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे शव का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, जिसके भारतपुझा नदी में गिरने का संदेह है। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शोरानूर रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कि हो सकता है कि कर्मचारियों ने ट्रेन को आते हुए नहीं देखा हो, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई, आगे की जांच जारी है।
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ईरान-यूएस तनाव के बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी से होर्मुज प्रासंगिक मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
‘साझा हितों पर टिका है रिश्ता’: भारत-अमेरिका संबंधों पर कोल्बी का बयान