फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापिस आ रही हैं. 'दो और दो प्यार' में विद्या बालन के साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज और सेंधिल लीड रोल में हैं. फिल्म दो कपल्स की कहानी हैं, जो अपने रिश्ते में स्पार्क खोने के बाद एकस्ट्रा मैरिटेल अफेयर कर बैठते हैं. लेकिन फिर एक रात के बाद विद्या बालन और उनके पति का किरदार निभा रहे प्रतीक गांधी एक बार फिर करीब आ जाते हैं, जिसके बाद फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगता है. विद्या बालन को सीरियल रोल छोड़ रोम-कॉम में देख एक्ट्रेस के फैंस दो और दो प्यार फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हो गए हैं.
मजेदार कहानी है 'दो और दो प्यार' मूवी
'दो और दो प्यार' के ट्रेलर की शुरुआत विद्या और प्रतीक के बीच तू-तू-मैं-मैं से होती है. फिर देखने को मिलता है कि प्रतीक शादी के बाहर इलियाना के प्यार में पड़ गए हैं, जो सेंधिल की वाइफ हैं. तो वहीं विद्या को सेंधिल से प्यार हो जाता है...लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक बार फिर से विद्या और प्रतीक एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. तब कंफ्यूजन शुरू होता है कि आखिर कैसे वह अपने पार्टनर के साथ-साथ दूसरे शख्स को भी बताएं कि क्या चल रहा है.
19 अप्रैल 2024 को आ रही फिल्म
मॉडर्न लव रिलेशनशिप पर बेस्ड 'दो और दो प्यार' फिल्म सिनेमाघरो में 19 अप्रैल को दस्तक देने जा रही है. रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन श्रीषा गुहा थाकुरता ने किया है. बता दें, मां बनने के बाद इलियाना डीक्रूज की यह दूसरी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. तो वहीं विद्या बालन एक लंबे समय के बाद 'दो और दो प्यार' से वापसी कर रही हैं. 'दो और दो प्यार' के बाद विद्या बालन की बकेट में कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भूलैया 3' भी है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित