94 करोड़ के घोटाले में फंसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी
कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड के लगभग 94.73 करोड़ रुपये को धोखाधड़ी से विभिन्न अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने इसको लेकर जानकारी दी है। यह कार्रवाई रविवार को निगम के एक अधिकारी के आत्महत्या करने के बाद हुई है। मरने से पहले अधिकारी ने एक नोट छोड़ा था जिसमें उन्होंने प्रबंध निदेशक जे जी पद्मनाभ,लेखा अधिकारी परशुराम जी दुरुगन्नावर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुचिस्मिता रावल का नाम लिया था।
बता दें कि 28 मई को दायर शिकायत में,निगम के महाप्रबंधक ए राजशेखर ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,एमजी रोड शाखा के प्रबंधन और अन्य तीसरे पक्षों पर गंभीर धोखाधड़ी गतिविधियों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम ने अपना खाता वसंतनगर शाखा से राष्ट्रीय बैंक की एमजी रोड शाखा में ट्रांसफर कर दिया।
187.33 करोड़ रुपये का है घोटाला
महाप्रबंधक ए राजशेखर ने कहा,'विभिन्न बैंकों और राज्य हुजूर ट्रेजरी खजाने-II से कुल 187.33 करोड़ रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,एमजी रोड शाखा में हमारे बचत बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।' आचार संहिता का हवाला देकर निगम ने बैंक से बातचीत नहीं की। उन्होंने शिकायत में कहा,नतीजतन, बैंक हमारे रजिस्टर्ड पते पर नई पासबुक और चेकबुक भेजने में विफल रहा।
जब अधिकारी 21 मई को दस्तावेज़ लेने के लिए ब्रांच में गए तो शाखा अधिकारी ने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद अधिकारी 22 मई को निगम कार्यालय गए और उन्हें कहा गया कि दस्तावेज़ पहले ही जारी किए जा चुके थे, ये बात बिल्कुल गलत थी। पासबुक के वेरिफिकेशन के बाद,यह पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राष्ट्रीय बैंक की तरफ से खाते से 94.73 करोड़ रुपये निकाले गए थे।
भोपाल नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त