अतिथियों ने  सुनायी वसंत पर कवितायें

नागपुर, 28 जनवरी। वामा विमर्श मंच एवं महिला काव्य मंच , नागपुर द्वारा वसंतोत्सव मनाया गया । नक्षत्र उद्यान की हरियाली में बासंती फूलों की आभा में सखियों ने बासंती परिधानों के साथ कार्यक्रम को बासंती रंगों से भर दिया। 

वामा विमर्श मंच के आयोजन की प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र जलसंपत्ति नियमन प्राधिकरण मुंबई की अध्यक्षा सी ए श्वेताली ठाकरे जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष नागपुर की विदुषी साहित्यकार डाॅ. कृष्णा श्रीवास्तव जी थीं । विशिष्ट अतिथियों में भवन्स की पूर्व प्राचार्या एवं शैक्षणिक समन्वयक अंजू भूटानी जी तथा विदुषी निवेदिता बैनर्जी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। 

महिला काव्य मंच की नागपुर इकाई द्वारा मकाम की तरफ से महाराष्ट्र उपाध्यक्ष  रीमा दीवान चड्ढा कार्यक्रम अध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं शिक्षिका रंजना श्रीवास्तव जी, विशिष्ट अतिथिद्वय डाॅ.ज्योति गजभिए जी एवं पूर्व प्राचार्य सेंटर पाइंट स्कूल चित्रा पुरी जी थीं । दोनों संस्थाओं के इस संयुक्त आयोजन का संचालन मकाम नागपुर की अध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने किया।

डाॅ.शीला भार्गव ने माँ सरस्वती की आराधना प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। प्रस्तावना रीमा दीवान चड्ढा तथा आभार वामा सचिव नीलम शुक्ला ने दिया। अतिथियों ने संक्षिप्त उद्बोधन के साथ वसंत पर कवितायें भी सुनायी । 

विदुषी सखियों में प्रो.डाॅ. रेणु बाली, प्रो. डाॅ.मधुलता व्यास एवं प्रो.डाॅ.आभा सिंह की रचनाओं ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मधु पटोदिया,सुनीता केसरवानी,रूबी दास,पूनम मिश्रा,सुषमा अग्रवाल,नीलम शुक्लाऔर माधुरी मिश्रा मधु ने काव्य पाठ किया ।आभा आसुदानी ने भक्ति गीत से मोह लिया । 

2026 के विश्व पुस्तक मेले नई दिल्ली में रीमा दीवान चड्ढा के नवीनतम लेख संग्रह सृजन के शिखर एवं प्रभा ललित सिंह के उपन्यास सर्वोहम संवत के लिये दोनों का अभिनंदन किया गया। सभी विदुषियों की बासंती कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेशम मदान, जिगिशा शाह, निरंजना गांधी के सहयोग से आयोजन सम्पन्न हुआ। श्रीमती देवीराज सिंह,संतोष बुद्धराजा, विधि ग्वालानी,अवंती इंदुरकर,सुजाता दुबे,सरिता त्रिवेदी,डॉ. रूपिंदर छतवाल, ममता परिहार, नीलिमा गुप्ता, राखी और मीरा आहूजा की उपस्थिति रही।