वामा विमर्श मंच ने 100 बच्चों को बांटी मुस्कान
स्वतंत्रता दिवस पर अभिनव प्रयास
नागपुर, 17 अगस्त। वामा विमर्श मंच ,नागपुर ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शासकीय मूलींचे वसति गृह की 68 बच्चियों (लड़कियां) एवं बाल सदन के 32 बच्चों ( छोटे लड़के ) के साथ मनाया ।
सर्वप्रथम बच्चियों को अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा ने संबोधित किया और उनसे संवाद किया। उनके गीत एवं नृत्य देख कर उन्हें प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया गया । आभा आसुदानी ने बच्चों को एक गीत सुनाया और उनसे उनकी पसंद की वस्तुओं के नाम पूछे ताकि हम अगली बार वही चीज़ें लेकर जा सकें ।

वी.एम.वी काॅलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. आभा सिंह ,पूर्व प्राचार्या डाॅ. छाया श्रीवास्तव ,ऋतु असाई ने बच्चियों को रोचक अंदाज़ में उपयोगी जानकारी दी और उनके साथ कुछ गीत गाये । निर्मला पांडेय ,कार्याध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ,ज्योति गजभिये ,ममता विश्वकर्मा ने भी कुछ बच्चियों से बातचीत कर उनकी शिक्षा एवं अन्य व्यवस्था जानी । छवि चक्रवर्ती के नृत्य ने बच्चियों का मन मोह लिया । सचिव नीलम शुक्ला और सहसचिव रेशम मदान के मार्गदर्शन में बच्चियों को कपड़े , क्लिप्स , चूडियाँ , कंगन ,फल , टोस्ट, बिस्किट चाॅकलेट आदि वितरित किये गये । सभी लड़कियों को गर्म इडली सांभर और जलेबी खिलायी गयी।
सहयोग करने वाली सखियों में निरंजना गांधी , विधि ग्वालानी ,रजनी कौशिक ,नंदिता सोनी ,अनीता गायकवाड़ , शारदा परांजपे ,अर्चना चौरसिया , शबनम जैन , सुनीता रेकीय ,अर्चना राज चौबे एवं काजोल श्रीवास्तव प्रमुख हैं । संस्था की अन्य सखियों ने आर्थिक रूप से सहयोग किया । इसके बाद काटोल रोड पर ही बाल सदन के बच्चों को बिस्किट ,टोस्ट ,चाॅकलेट , चिक्की और लड्डू वितरित किये गये । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक कोशिश संस्था ने की और सफलता प्राप्त की ।
MP के पूर्व मुख्यमंत्री लेने वाले हैं रिटायरमेंट! सोशल मीडिया पर शेयर किया प्लान
वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी
सीएम का सख्त संदेश: बेहतर काम करने वाले कलेक्टर ही रहेंगे फील्ड में
अदालत के आदेशों का पालन न करना आजकल फैशन बन गया: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी