कटनी पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज
कटनी।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा में जीत का बाद पहली बार कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कटनी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।खजुराहो लोकसभा में शामिल कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में गुरुवार को खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे थे। जहां जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक सहित बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद वीडी शर्मा ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुआ कहा कि हमारी जनता ने बेहिसाब समर्थन करते हुई प्रदेश की 10 सबसे ज्यादा वोटों वाली सीटों में खजुराहो का नाम शामिल किया है।शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को 29 की 29 सीट जिताकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस को उनकी असल जमीन बता दी है। जो कांग्रेस 100 सीट भी न जीत पाई वो भाजपा वाली एनडीए सरकार को गिराने का सपना देखती है। अब तो वो पश्चाताप कर रहे और हिंदुओं को हिंसावादी बताने में उतर आए हैं। अंत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की जिस कटनी ने मुझे दूसरी बार आशीर्वाद देकर अपना कर्जदार बना लिया है, मैं कटनी के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं