शाकाहारी थाली एक साल में हुई नौ फीसदी महंगी
शाकाहारी थाली एक साल में 9 फीसदी महंगी हो गई है। हालांकि, मांसाहारी थाली की कीमत घटी है। क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मई, 2023 में शाकाहारी थाली की कीमत 25.5 रुपये थी, जो इस साल मई में बढ़कर 27.80 रुपये पहुंच गई है। वहीं, मांसाहारी थाली 7 फीसदी सस्ती होकर 55.90 रुपये पर आ गई। हालांकि, मासिक आधार पर शाकाहारी थाली एक फीसदी ही महंगी हुई है। टमाटर, आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों से शाकाहारी थाली महंगी हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर के दाम एक साल में 39 फीसदी, आलू के 41 फीसदी और प्याज के 43 फीसदी बढ़े हैं। मांसाहारी थाली की कीमत में गिरावट का श्रेय ब्रॉयलर को जाता है। एक साल में इसकी कीमत 16 फीसदी तक घटी है।
Arvind Kejriwal बोले– आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर लगाए गए झूठे आरोप
इंदौर बायपास पर फिर हादसा: खड़े ट्रक से टकराया केले से भरा आयशर
केंद्र सरकार की कई योजनाओं को मंजूरी, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
इंदौर में अवैध गोदाम पर छापा: 66 गैस सिलेंडर जब्त, आरोपी फरार
कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर रोक: इंदौर में बंद होने लगे होटल-रेस्टोरेंट
बिहार में जेडीयू में उठी नई मांग: निशांत कुमार को अगला सीएम बनाने की वकालत तेज
मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान
“मैं प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने जा रहा हूं”: पत्र लिखकर घर से लापता हुआ 16 साल का नाबालिग