नदी-नाले पहाड़ पार कर वोट डालने पहुंच रहे ग्रामीण
छत्तीसगढ़ में लोकसभा प्रथम चरण के चुनाव में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने नक्सल भय को परे रखते हुए बुलेट के आगे बैलेट को प्राथमिकता दी है। एक लाख से अधिक सुरक्षा बल और 10 हजार मतदानकर्मी, बस्तर के 14 लाख मतदाता बस्तर में लोकतंत्र का उत्सव में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से लेकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर के अंदरूनी गांव में भी मतदाताओं में चुनाव को लेकर जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है। बस्तर के अति नक्सल प्रभावित 234 गांव के लिए विस्थापित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों में भी ग्रामीण पैदल, ट्रैक्टर या अन्य वाहनों में सवार होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने मतदान करने पहुंच रहे हैं। बस्तर और जगदलपुर निर्वाचन क्षेत्र के अतिरिक्त बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, चित्रकोट में सुबह सात से तीन बजे तक ही मतदान होगा।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज