स्वदेश में रह कर ही अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाएं युवा: देव
वीएनआईटी के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में एयर मार्शल (नि) शिरीष देव
नागपुर : 25 अगस्त। "हमारे युवा अपने देश के भविष्य हैं। उन्हें भारतवर्ष में ही रह कर अपनी मातृभूमि के प्रति कर्ज़ चुकाना और फर्ज़ भी निभाना चाहिए।"
उक्त उद्गार एयर मार्शल (निवृत्त) श्री शिरीष देव ने शनिवार यहां व्यक्त किए। वे विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी,VNIT) में ' विकास के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका ' पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत देश की क्षमता अकूत और युवाओं की अक्षय ऊर्जा असीमित है। एयर मार्शल (निवृत्त) श्री शिरीष देव ने कहा कि अपने देश भारत ने सदैव पूरे विश्व की अगुआई की है।
संस्थान के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री माडाभुषि मदन गोपाल ने अध्यक्षीय भाषण दिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ प्रेमलाल पटेल, डीन डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह यूथ फॉर नेशन के प्रमुख श्री डी एस चौहान एवं श्री अजय कुमार सिंह मंचासीन थे।
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट संगठक सचिव श्री आर पी विजय कुमार ने प्रस्तुत किया एवं श्री जी हेमचंद्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।उसके पूर्व के सत्र में श्री बृजेश कुमार सिंह आईपीएस, वरिष्ठ पत्रकार सुश्री सरिता कौशिक एवं लेफ्टिनेंट जनरल (निवृत्त) वी के चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित किया।
22 अगस्त को प्रारंभ हुए इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा आर्थिक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने चार सौ से अधिक युवा शक्ति का मार्गदर्शन किया।
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
21 अप्रैल को PRSI मनाएगी राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।