वेयर हाउस संचालक दंपति ने सरकार को लगाया लाखों का चूना
जबलपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं, चना और मूंग के भंडारण में अनियमितता और अमानक पाए जाने पर दो वेयर हाउस संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार वेयर हाउस संचालक दंपति ने सरकार को 538 लाख की आर्थिक क्षति पहुंचाई है।गौरतलब है कि चरगवां थाना क्षेत्र दुल्हन टोला स्थित गणेश वेयर हाउस और दीक्षित वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोनों वेयर हाउस में भंडारित गेहूं में 1851 क्विंटल की कमी पाई गई, जिसका मूल्य 44.42 लाख रुपये है।
इसी प्रकार भंडारित मूंग, चना मिट्टी और पत्थर पाए गए थे। अमानक स्तर की 3340 क्विंटल मूंग पाई गई थी, जिसका मूल्य 285.83 लाख रुपये है। अमानक स्तर का 3800 चना भंडारित पाया गया था, जिसका मूल्य 202.73 लाख रुपये है। इसके अलावा जांच में 95 क्विंटल चना कम पाया गया, जिसका मूल्य 5.06 क्विंटल है।जिसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी गई थी। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दोनों वेयर हाडस संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। चरगवां पुलिस ने गणेश वेयर हाउस के संचालक राम किशोर दीक्षित और दीक्षित वेयर हाउस की संचालक उसकी पत्नी भावना दीक्षित के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी तक आरोपी दंपति को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा