चोरी की एक्टिवा से कर रहा था शराब तस्करी
भोपाल। हनुमानगंज पुलिस ने ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने पहले तो एक्टिवा चोरी की और फिर उससे शराब तस्करी कर रहा था। पुलिस ने बताया की मुखबिर से मिली सूचना पर सपना लाज के पास छोला रोड पर एक युवक को बिना नंबर की एक्टिवा सहित उस समय घेराबंदी कर पकड़ा गया था, जब वह शराब तस्करी कर रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान प्रियांश ठाकुर पिता गजेन्द्र सिंह ठाकुर (20) निवासी हनुमानगंज के रुप में हुई। उसकी एक्टिवा पर रखी बोरी को चेक किया गया तो उसमें 6 कार्टून में रखी 54 लीटर शराब मिली। आगे की पूछताछ में खुलासा हुआ की उसके पास मौजूद एक्टिवा को उसने 3-4 दिन पहले कोतवाली थाना इलाके के ललवानी रोड से रात के समय चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ चोरी और आबकारी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
होटल में 6 महीने रहकर करता रहा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट, बैंक स्टेटमेंट ने खोली पोल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल
छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, ‘शतक’ अब करमुक्त