25 या 26 मार्च, कब मनाई जाएगी होली?
होली रंगों का त्योहार है, होली के त्योहार में लोग सभी प्रकार के भेदभाव को भूलकर आनंद के सागर में डूब जाते हैं. तमाम रंगों से सराबोर होकर इस त्योहार को मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा के बाद चैत्र मास के आरंभ में होली का त्योहार मनाया जाता है. इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है. हर साल होलिका दहन के अगले दिन ही होली मनाई जाती है. ऐसे में लोगों के बीच इस बात को लेकर संशय है कि इस वर्ष भी होली 25 मार्च को मनाई जाएगी. लेकिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस वर्ष की होली 26 मार्च को मनाई जाएगी.
जानिए कब मनाई जाएगी होली
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोहर आचार्य बताते हैं कि इस वर्ष होली 26 मार्च को मनाई जाएगी. उन्होंने बताया की काशी की परंपरा के अनुसार हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. शास्त्रों में होलिका दहन के बारे में बताया गया है कि पूर्णिमा की तिथि हो, रात्रि की बेला रहे और भद्रा की समाप्ति हो. इन तीनों के साथ रहने पर होलिका दहन किया जाता है. इस वर्ष 25 मार्च को भी पूर्णिमा की तिथि ही होगी.
उदया तिथि के कारण इस दिन मनाई जाएगी होली
पंडित मनोहर आचार्य ने बताया कि उदया तिथि होने के कारण 26 मार्च को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि होगी और इसी कारण 26 मार्च को होली मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस बार रविवार को पूर्णिमा सुबह 9:23 पर प्रवेश कर रही है, साथ ही भद्रा भी प्रवेश कर रहा है. रविवार को भद्रा रात 10:35 बजे तक होगा. इसलिए अगले दिन उदया तिथि होने के कारण 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप