महिला के साथ छेड़छाड़, गुंडा बदमाश गिरफ्तार
बिलासपुर । पीडि़ता अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की घटना 30 मार्च को शाम 5.30 बजे बाड़ी से काम करके घर वापस जा रही थी कि मोहल्ले की महिला के साथ समीया माता मंदिर लोकेश साहू के घर के पास पहुंचे थे कि उसी समय गिरधारी पटेल शराब के नशे में आया और रास्ता रोक कर मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज करते हुए गलत नीयत से देखते हुए तुम्हारा बलात्कार कर दूंगा एवं जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए पीड़िता के दुपट्टा को खींचने लगा गिरधारी पटेल से अपने दुपट्टा को छुड़ाकर डर कर जोर से आवाज देकर अपनी जान बचाने के लिए भागी हू रिपोर्ट पर अपराध धारा 341, 294, 506 354ख भादवी 1 अप्रैल को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी गिरधारी पटेल के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य साक्ष्य पाए जाने से 02 अप्रैल को गिरफ्तार कर 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है। आरोपी गिरधारी पटेल थाना आरंग का गुंडा बदमाश भी है जिनके विरुद्ध थाना आरंग में 15 से अधिक मारपीट लड़ाई झगड़ा एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे अपराध पंजीबद हैं।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
भगवान भी प्रसन्न, भक्त भी सेहतमंद—इस पत्ते का अद्भुत महत्व
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत