युवक ने घर में सो रही महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
सिकन्द्राराऊ । थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । पीड़िता द्वारा शोरगुल करने पर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने तहरीर दी है । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने घर में अकेली सो रही थी । तभी गांव का युवक घर में घुस आया और पीड़िता को बुरी नीयत से पकड़ लिया तथा उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा । पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । पीड़िता ने जब शोर गुल किया तो परिजन जाग गए । पीड़िता के देवर ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ईरान-यूएस तनाव के बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी से होर्मुज प्रासंगिक मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर