अंधविश्वास के चलते की युवक की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
कोटा के बजारपारा में रहने वाले प्रधान आरक्षक की बाइक को किसी ने आग लगा दी। इसके बाद प्रधान आरक्षक ने बैगा-गुनिया के चक्कर में आकर पड़ोसी की पिटाई कर दी। मकान मालिक और पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। इस पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटा के बजारपारा में रहने वाले ऋतुराज मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले कोटा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमर संजय कुजुर की बाइक को किसी ने आग लगा दी थी। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इस बीच मंगलवार को प्रधान आरक्षक अपने किराए के मकान में आया।
उसने पड़ोस में रहने वाले ऋतुराज पर बाइक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। उसने बताया कि बैगा-गुनिया ने उसे पड़ोसी द्वारा आग लगाने की बात कही है। समझाइश देने पर प्रधान आरक्षक ने युवक से मारपीट की। आसपास के लोगों और मकान मालिक महिला ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी धमकी दी गई। मारपीट से घायल युवक ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद पीड़ित सीधे एसपी आफिस पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एएसपी अर्चना से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी