युवराज सिंह ने हार के बाद भारतीय टीम का बढ़ाया हौसला, लिखा खास संदेश
भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ही भारत का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर के खेल में 240 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया।
भारत की हार के बाद सभी फैंस का दिल टूट गया। कुछ फैंस जहां भारतीय खिलाड़ियों को कोस रहे है तो कुछ फैंस उनका हौसला अफजाई कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी भारतीय प्लेयर्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
Yuvraj ने भारतीय टीम का बढ़ाया हौसला, लिखा खास संदेश
दरअसल, युवराज सिंह ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि विश्वकप (World Cup 2023) अभियान के दौरान इस शानदार जर्नी के लिए आपको बधाई। भले ही फाइनल मैच हमारे पक्ष में नहीं रहा हो, लेकिन आपने कई ऐसे मोमेंट्स बनाए जो हमेशा याद रखा जाएगा और हमें गौरवान्वित किया। एक टीम के रूप में आपने जो हासिल किया उससे आपने पूरे देश को एक साथ ला दिया। आगे बढ़ें और अगले के लिए आगे बढ़ें।
इसके साथ ही युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व कप 2023 जीतने पर बधाई दी। युवी ने आगे लिखा, वेलडन रोहित शर्मा, जिस तरह से आपने शानदार कप्तानी की और इतिहास रचा। आपको प्लेयर ऑप द सीरीज जीतने पर बधाई किंग कोहली। आप इसके लायक हो।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव