बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए अहम सूचना, चेक करें ट्रेन लिस्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल ने आगामी 21 मई से 24 मई तक बिलासपुर-गेवरा और बिलासपुर-कोरबा रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, चांपा-गेवरारोड रेल खंड के अंतर्गत आने वाले मड़वारानी स्टेशन पर होने वाले नॉन-इंटरलाकिंग कार्य की वजह से यह कदम उठाया गया है।
मड़वारानी स्टेशन पर लिया जाएगा ब्लॉक
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मड़वारानी स्टेशन पर बुनियादी ढांचे को मजबूत और विकसित करने का काम चल रहा है। यहाँ अप और डाउन दिशा की अतिरिक्त लूप लाइन को शुरू (कमीशनिंग) करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना तय हुआ है। इस तकनीकी काम को पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित रहेगा।
चार दिनों तक पटरी पर नहीं दौड़ेंगी ये गाड़ियां
रेलवे विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 21 मई से लेकर 24 मई 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल रहेंगी:
-
ट्रेन संख्या 68734/68733: बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
-
ट्रेन संख्या 68732/68731: बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
इन प्रमुख लोकल ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर, कोरबा और गेवरा के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस शेड्यूल को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
उद्योग जगत के दिग्गजों ने किया उद्यमियों का मार्गदर्शन
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
33वाँ डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति संगीत समारोह अगले सप्ताह