राजभाषा हिंदी को बढ़ाने के संकल्प के साथ VNIT में आयोजित हुई सभा 

नागपुर, 29 मई। नवगठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नागपुर, कार्यालय  - 3 की प्रथम छमाही बैठक सोमवार को वीएनआईटी के सीनेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल ने की| इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  भारत सरकार के गृह मंत्रालय ,राजभाषा विभाग ,क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पश्चिम) मुंबई के सहायक निदेशक श्री प्रमोद सांगोले,दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर,रक्षा लेखा सेवा अपर नियंत्रक श्री ओंकार मोघे, (भारतीय रक्षा लेखा सेवा) ,प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह ,सदस्य सचिव ,नराकास-3 और श्री सचिन जगदाले,कुलसचिव, वीएनआईटी मंचासीन थे|
   
अध्यक्षीय  संबोधन में प्रो.प्रेमलाल पटेल ने हिंदी के बढ़ते महत्व और विश्व में उसकी स्वीकार्यता को रेखांकित किया|उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुख और हिंदी अधिकारियों से राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का निवेदन किया\ प्रो. पटेल ने अपने भाषण में कहा कि नागपुर को प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की मेज़बानी करने का गौरव हासिल है|इसी आलोक में उन्होंने सुझाव दिया कि नराकास - 3 की ओर से  नारंगी आभा (राजभाषा का गौरव : नागपुर का संकल्प) नामक एक हिंदी पत्रिका का प्रकाशन किया जाये|

श्रीमती आस्था कार्लेकर,श्री ओंकार मोघे ,डॉ. जी पी सिंह और श्री सचिन जगदाले ने भी उपस्थित जनों से हिंदी को खूब बढ़ावा देने की अपील करते हुए, उनके संस्थानों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया| गृह मंत्रालय ,राजभाषा विभाग मुंबई से आये अधिकारी श्री प्रमोद सांगोले ने नराकास - 3 के सदस्य कार्यालयों की उपलब्ध छमाही रिपोर्ट की समीक्षा की| उन्होंने धारा 3 /3 का अनुपालन,कार्यालयों का निरीक्षण तथा भारत सरकार के प्रोत्साहन एवं विशेष कार्य अधिकारी (हिंदी) श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया|

समारोह में नराकास - 3 के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख, उनके राजभाषा अधिकारी ,वीएपुरस्कार योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी|स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन वीएनआईटी के नआईटी हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे|कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं सरस्वती वंदना  डॉ भारती पोलके (वीएनआईटी)  ने किया|धन्यवाद ज्ञापन प्रादेशिक मौसम केंद्र के राजभाषा अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने किया |कार्यक्रम की सफ़लता के लिए सदस्य कार्यालय के हिंदी अधिकारी एवं वीएनआईटी हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्य डॉ.प्रकाश कुलकर्णी,सर्वश्री रवीन्द्र गाडगे,हर्षद आम्बेकर ,राहुल एडे,डॉ आशीष प्रधाने,पांडुरंग सरवरे,राकेश विश्वकर्मा,सुश्री पूनम उईके, कृतिका बाम्बल,समीक्षा अलट आदि ने सक्रिय सहयोग किया|