साइक्लोन दाना 25 को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा
पुरी/कोलकाता। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पुरी में 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। होटल की बुकिंग चार दिन रोक दी गई है। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक इस दौरान मंदिर में होने वाले सभी पूजा विधान अपने समय पर होंगे। लेकिन, श्रद्धालुओं से 25 अक्टूबर तक नहीं आने की विनती की गई है। तूफान का बंगाल में भी असर दिखेगा। ओडिशा में 150 तो बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। साइक्लोन दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है।
PMLA के तहत 257 साइबर अपराध मामले दर्ज, बड़ा खुलासा
संविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब का स्मारक बना राजनीतिक अखाड़ा
भारत-अमेरिका रिश्ते साझा हितों पर आधारित: कोल्बी
प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार का बड़ा फैसला, 11 जिलों को मिलेगा फायदा
मानवता की यही गुहार, वी वांट पीस—नॉट ए वार
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ बयान पर मचा घमासान, EC को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
सीमावर्ती इलाकों के विकास पर सरकार का बयान, संसद में रखी पूरी रिपोर्ट
Rajeev Shukla ने राज्यसभा में उठाया छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं का मुद्दा