भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर दिए गए बयान पर बुरी तरह से फंस गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मैच के दौरान अकमल पाकिस्तान के चैनल पर बतौर एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे थे। तभी उन्होंने अर्शदीप सिंह को देखकर सिख समुदाय पर एक टिप्पणी कर दी। अब भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अकमल को घेर लिया है।
पाकिस्तान को इस मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ये ओवर अर्शदीप सिंह को दिया। इसी को लेकर अकमल ने टीवी पर ऐसा कमेंट कर दिया कि उनको अब जमकर लताड़ लगाई जा रही है।
क्या कहा अकमल ने?
अर्शदीप जब गेंदबाजी पर आए तो अकमल ने कहा, "कुछ भी हो सकता है। 12 बज गए हैं। किसी सिख को नहीं देना चाहिए था 12 बजे ओवर।" पैनल पर मौजूद एक और शख्स को अकमल की इस बात पर जोर से हंसी आई। लेकिन सोशल मीडिया पर अकमल को जमकर कोसा जा रहा है और सिख समुदाय का मजाक बनाने के लिए लताड़ लगाई जा रही है।
हरभजन को आया गुस्सा
अकमल के इस कमेंट पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी गुस्सा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अकमल को कोसते हुए लिखा, "लख दी लानत तेरे कामरान अकमल। तुम अपने गंदे मुंह से कुछ कहो उससे पहले तुम्हें सिखों का इतिहास पता होना चाहिए। जब आक्रमणकारियों ने तुम्हारी मां-बहन को पकड़ लिया था तब, हम सिखों ने उन्हें बचाया था, वो भी 12 बजे। आपको शर्म करनी चाहिए।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी