भोपाल, 24 जुलाई। आज प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (म. प्र. एवं छ. ग.), भोपाल के मार्गदर्शन एवं आयकर आयुक्त (प्रशासन) ने नेतृत्व में आयकर दिवस–2026 का गरिमामयी आयोजन नवीन आयकर भवन, भोपाल में किया गया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (म. प्र. एवं छ. ग.), भोपाल आयकर महानिदेशक (अन्वेषण), भोपाल तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयकर आयुक्त (प्रशासन) द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ चार्ज की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय में की आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों एवं आयकर विभाग में पदस्थ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा चौहान एवं शिवराज सांखला को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में सुश्री गुंजन वार्ष्णेय, अपर आयकर आयुक्त (प्रशासन) द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।