IPL की तर्ज पर MPL सिंधिया कप की शुरुआत
भोपाल । मध्य प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। इसमें प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एमपीएल सिंधिया कप 15 जून से 23 जून के बीच होगा। इसके मैच ग्वालियर में खेले जाएंगे। एमपीएल के चेयरमैन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया है। सोमवार को महाआर्यमन सिंधिया एमपीएल की सेरेमनी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरा नहीं मेरे दादाजी का विजन था। वो हमेशा चाहते थे कि प्रदेश में एक लीग हो, जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिले। उनको रोजगार मिले और अनुभव के साथ ही अपनी प्रतिभा को दिखाने का प्लेटफॉर्म मिले।
महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि इसे ही मैंने अपना लक्ष्य बनाया। इस लीग से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब हमारे मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम होंगी। मुझे आशा है कि इस साल हम बहुत सफल होंगे। महाआर्यमन ने कहा कि मेरा उद्देश्य खेल है, क्रिकेट है। पिता जी के आदेश के पालन भी है। उन्होंने कहा कि एमपीएल के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा। एमपीएल में पांच टीमें हिस्सा लेगी। इसमें भोपाल लेपर्ड, ग्वालियर चीता, जबलपुर लायंस, मालवा पैंथर और रीवा जगुआर है। इसके सभी मैच ग्वालियर में आयोजित किए जाएंगे।
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़