दिव्या पिल्लई ने 'यूनाइटेड नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026' में जीता स्वर्ण पदक
नागपुर, 26 फरवरी। संतरा नगरी की कु. दिव्या पिल्लई ने पिछले माह नासिक के वीर सावरकर स्विमिंग पूल में आयोजित प्रथम यूनाइटेड नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक: 100 मीटर बैकस्ट्रोक, रजत पदक: 400 मीटर फ्रीस्टाइल, कांस्य पदक: 200 मीटर फ्रीस्टाइल आदि पदक अपने नाम किए।
इससे पूर्व दिव्या दिसंबर 2025 में मालवन के चिवला बीच पर आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय ओपन सी स्विमिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और अक्टूबर 2025 में सूरत के वीर नर्मदा दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल वेटरन्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स फाउंडेशन में 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण, तथा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में एक सक्रिय प्रतिभागी दिव्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, नागपुर से और स्नातक की पढ़ाई एल.ए.डी. कॉलेज, नागपुर से पूरी की है। वह 'डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग' में ग्लोबल सर्टिफिकेशन धारक भी हैं। दिव्या, श्री जी.के.जी. पिल्लई एवं श्रीमती इंदिरा जी. पिल्लई (डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी) की सुपुत्री हैं।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीआरपीएफ के सुन्दरेसन को नराकास ने दी विदाई
Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
कार्यालय में महिला सहकर्मी को घूरना अनैतिक, लेकिन अपराध नहीं
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार
MP में आयुष्मान योजना से बाहर अस्पतालों को राहत, NABH सर्टिफिकेट की समयसीमा बढ़ी