तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती हैं। साल 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट हो जाते हैं। यह जिम्मेदारी सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को दी है। तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की प्राइस के हिसाब से कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का भाव
पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल मार्केट में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमत फिलहाल 71.72 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले पांच दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में पांच फीसदी और 1 महीने में 10 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, इसलिए तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव करने से परहेज कर रही हैं।
तेल कंपनियों ने 12 नवंबर 2024 (मंगलवार) के लिए दाम जारी कर दिये हैं। अगर आप भी पेट्रोल पंप पर जाकर टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिल रहा है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
एसएमएस भी चेक कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
आप आसानी से एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
सांस्कृतिक वैभव का बना जीवंत उत्सव
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
वामा अन्तरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव नागपुर 2026