जहर, साजिश और धोखा; आरोपी की गिरफ्तारी से सामने आई चौंकाने वाली कहानी
कसडोल| छत्तीसगढ़ पुलिस ने कसडोल हत्याकांड मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले चार महीनों के भीतर हुई 8 संदेहास्पद मौतों के रहस्य से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने साइको किलर रामसहाय जायसवाल (46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 8 हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बलौदाबाजार जिले के ग्राम खर्वे में लगातार हो रही 8 रहस्यमयी मौतों से ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीणों ने 6 जून 2026 को कसडोल SDOP को एक आवेदन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। ग्रामीणों ने गांव के ही रहने वाले रामसहाय जायसवाल पर गहरा शक जताया था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी प्रवीण मिंज, साइबर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य और अन्य पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की, जिसका नेतृत्व SDOP कौशल किशोर वासनिक कर रहे थे।
मौत से ठीक पहले सभी पीड़ित आरोपी से मिले थे
जांच शुरू करते ही पुलिस ने दफनाए गए शवों को बाहर निकलवाकर रायपुर भेजा, जबकि एक मृतक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था। पुलिस ने जब कॉल रिकॉर्ड्स और हर संभावित एंगल को खंगाला, तो उन्हें एक बड़ा सुराग हाथ लगा।
कुछ समय पहले रामसहाय ने कार्तिक नाम के एक व्यक्ति को भी शराब पिलाई थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गया था। अस्पताल से ठीक होकर लौटने के बाद कार्तिक ने पुलिस को आपबीती सुनाई। कार्तिक के बयान के आधार पर जब पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई, तो पता चला कि मरने वाले सभी 8 लोग अपनी मौत से ठीक पहले रामसहाय से मिलने गए थे।
हत्या का तरीका: आरोपी सभी को धोखे से शराब में जहर मिलाकर पिला देता था। पकड़े जाने से बचने के लिए वह पीड़ितों के बीमार होने पर उनसे अस्पताल में मिलने भी जाता था और उनकी मौत के बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था, ताकि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक न हो।
आखिर क्यों दी रामसहाय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम?
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रामसहाय ने जिन 8 लोगों की जान ली, उनके पीछे अलग-अलग वजहें थीं। इनमें पुरानी दुश्मनी, जमीन का विवाद, पत्नी पर बुरी नजर रखने का शक, जादू-टोना का वहम और ब्याज पर लिए गए पैसों का लेन-देन शामिल था।
चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि इंसानों को अपनी कूटनीति का शिकार बनाने और जहरीली शराब पिलाने से पहले, इस शातिर हत्यारे ने एक कुत्ते पर इसका ट्रायल (परीक्षण) भी किया था।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा